{"_id":"fe61b3b2c2307176e92275237937b780","slug":"rape-with-married-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: ससुर और जेठ ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत: ससुर और जेठ ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, निसिंग
Updated Fri, 03 Oct 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में करनाल की निसिंग निवासी एक विवाहिता ने ससुर व जेठ पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है।
विज्ञापन
वह ट्रक लेकर कहीं बाहर गया था। विवाहिता घर में अकेली थी। रात करीब बारह बजे उसके ससुर ने घर में घुसकर दुराचार किया।
आरोपी ने जाते समय किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। विवाहिता ने जेठ पर भी उसके साथ सप्ताह भर पहले दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन