फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with Lady Constable by Policeman

वर्दी की शर्मनाक हरकत, महिला कांस्टेबल से रेप

Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Rape with Lady Constable by Policeman

पंजाब पुलिस में वर्दी को दागदार करने वाली शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला कांस्टेबल से रेप हुआ है। आरोप साथी कांस्टेबल पर लगे हैं। पीड़िता कांस्टेबल लुधियाना में डुगरी इलाके में पीसीआर एक्टिवा पर तैनात रही है।

विज्ञापन


थाना डुगरी में तैनात आरोपी कांस्टेबल मनवीर सिंह पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि थाना डुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने की है। पुलिस मंगलवार को महिला कांस्टेबल की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराएगी।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

Rape with Lady Constable by Policeman

थाना डुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल करीब एक वर्ष पहले थाना डुगरी के अधीन क्षेत्र में पीसीआर में तैनात थी। वह इलाके में गश्त करने के दौरान थाना डुगरी में आती जाती थी। आरोपी कांस्टेबल मनवीर सिंह करीब एक वर्ष पहले थाना डुगरी में तैनात था। थाने में आने जाने के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए।

आरोपी कांस्टेबल मनवीर सिंह ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने कई बार दुराचार किया। इसके बाद मनवीर की बदली डेहलों थाने में हो गई, जबकि पीड़ित महिला कांस्टेबल की किसी अन्य जगह।

बाद में आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की, जिन्होंने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed