फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with friend's daughter, victim pregnent

नेता निकला दरिंदा, दोस्त की बेटी को बनाया गर्भवती

Fri, 17 Apr 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 17 Apr 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
rape with friend's daughter, victim pregnent

दोस्त की बेटी को बरगर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए एक नेता की ओर से उसके साथ कार में दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना की है

विज्ञापन


इस वारदात में नेता की एक साथी महिला भी शामिल थी। जोकि घटना के समय कार की बाहर खड़ी हुई थी। घटना के बाद धमकियां देकर उसने युवती को घर छोड़ दिया। डरा-धमकाकर उसने युवती से कई बार दुराचार किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। फिर उसने सारी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी नामजद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता की महिला साथी ने भी दिया साथ

rape with friend's daughter, victim pregnent

पुलिस के अनुसार आरोपी का पीड़ित लड़की के घर आना-जाना था। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी को उसके पिता गांव गए हुए थे।

घर पर वह और उसकी मां अकेली थी। आरोपी शाम को एक महिला के साथ घर पर आया। वह उसे बरगर खिलाने के बहाने कार में अपने साथ ले गया। उसने एक खाली प्लाट में कार खड़ी कर दी।

उसके साथ बैठी महिला कार के बाहर खड़ी हो गई। इसके बाद आरोपी ने कार में उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद उक्त नेता जान से मारने की धमकियां दी।

थाना जमालपुर के प्रभारी हरदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर कृष्ण लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया गया है। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed