फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with 9th Class Student, Porn Clip Viral on Whatsapp

9वीं की छात्रा से दुराचार, व्हाट्सऐप पर डाला क्लिप

Sun, 08 Feb 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Sun, 08 Feb 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with 9th Class Student, Porn Clip Viral on Whatsapp

3 युवकों द्वारा 9वीं की छात्रा से दुराचार करने और अश्लील क्लिप बनाकर व्हाट्सऐप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के अबोहर का है। यहां एक गांव में तीन युवकों ने यह शर्मनाक हरकत की।

विज्ञापन


दुराचार करने के बाद युवकों ने छात्रा को धमकी भी दी। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मेडिकल जांच में छात्रा से दुराचार की पुष्टि हो गई है। युवकों के नाम सागर, मंगू और बंसी बताए जा रहे हैं। फिलहाल तीनों युवक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बहला कर ले गए स्कूल की पुरानी इमारत में

Rape with 9th Class Student, Porn Clip Viral on Whatsapp

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मौजगढ़ के सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुराचार किया और अश्लील क्लिप बना लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि लंच करने के बाद छात्रा पानी पीने के लिए गई तो दो युवक उसे बहला कर स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में ले गए। वहां पर तीसरा युवक मौजूद था।

तीनों युवकों ने उसके साथ दुराचार किया और मोबाइल में अश्लील ‌वीडियो बना ली। साथ ही किसी को बताने पर छात्रा का अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

धमकी के डर से नहीं बताया परिवार को

Rape with 9th Class Student, Porn Clip Viral on Whatsapp

परिजनों ने दी शिकायत में बताया कि तीनों युवकों ने उस क्लिप को व्हाट्सऐप पर वायरल भी कर ‌दिया। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने उन्हें सारी बात बता की।

छात्रा ने बताया कि वह युवकों ने उसे धमकी दी थी, इसलिए डर के मारे उसने पहले इस बारे में नहीं बताया। मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed