{"_id":"5746027c4f1c1bae706923db","slug":"rape-with-6-years-old-child-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्लोमाजरा में छह साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्लोमाजरा में छह साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी सतीश कुमार (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांट्रैक्ट पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को आरोपी बच्ची को छत पर ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची रोती नीचे उतरी और तो परिजनों ने कारण पूछा। परिजन बच्ची को सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन ले कर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस बच्ची को जीएमसीएच - 32 अस्पताल ले कर गई जहां मेडिकल के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। बाद में बच्ची ने आरोपी का नाम व उसकी करतूत परिजनों व पुलिस के सामने बताई। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार को सतीश को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन