फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with 12-year-old girl in Patiala

पाटियाला में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश शुरू

Wed, 08 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला (पंजाब) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
 Rape with 12-year-old girl in Patiala
सांकेतिक तस्वीर
 समाना में 12 साल की बच्ची के साथ एक 25 साल के युवक की ओर से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ रेप, धमकियां देने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 12 साल की पीड़ित बच्ची ने बयान दिया है कि इस वर्ष फरवरी में जब वह अपने परिवार के साथ समाना की एक कालोनी में किराए पर रहते थे। 
विज्ञापन


उस मकान में मूल रूप से जवाहरखेड़ा थाना गोरावा जिला उन्नाव यूपी का रहने वाला देसराज (25) भी किराए पर रहता था। फरवरी में वह अपने कमरे में अकेली थी। मौका देखकर आरोपी उसके साथ रेप किया। इसके बाद जून में भी आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताया, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे वह चुप रही। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अब आरोपी पीड़िता के परिवार पर उसकी शादी बच्ची से कराने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी दौरान बच्ची ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुई रेप की घटना बारे बता दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक टीम यूपी भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed