{"_id":"5b6995ba4f1c1bb35d8b7b96","slug":"rape-with-12-year-old-girl-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटियाला में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाटियाला में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला (पंजाब)
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना में 12 साल की बच्ची के साथ एक 25 साल के युवक की ओर से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ रेप, धमकियां देने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 12 साल की पीड़ित बच्ची ने बयान दिया है कि इस वर्ष फरवरी में जब वह अपने परिवार के साथ समाना की एक कालोनी में किराए पर रहते थे।
उस मकान में मूल रूप से जवाहरखेड़ा थाना गोरावा जिला उन्नाव यूपी का रहने वाला देसराज (25) भी किराए पर रहता था। फरवरी में वह अपने कमरे में अकेली थी। मौका देखकर आरोपी उसके साथ रेप किया। इसके बाद जून में भी आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताया, नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे वह चुप रही।
पुलिस के मुताबिक अब आरोपी पीड़िता के परिवार पर उसकी शादी बच्ची से कराने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी दौरान बच्ची ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुई रेप की घटना बारे बता दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक टीम यूपी भेजी गई है।