{"_id":"576eb1d54f1c1b0550b4854c","slug":"rape-widow-rape-delhi-widow-rape-delhi-police-rohtak-rape-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की नौकरी लगवाने के बहाने विधवा को बुलाया, कर दिया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की नौकरी लगवाने के बहाने विधवा को बुलाया, कर दिया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को नौकरी दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ पिलाकर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 9 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे हैं। महिला अपने बच्चों के साथ दिल्ली के निहाल विहार स्थित कुंवर सिंह नगर में रहती है। वह एक साल पहले कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गई थी। वापस आते समय आरोपी युवक मनोज से जान पहचान हो गई थी।
आरोपी मनोज ने महिला को उसके बड़े बेटे की नौकरी लगवाने का लालच दे रखा था। 12 जून को महिला बेटे की नौकरी के संबंध में मनोज से बात करने के लिए रोहतक आई थी। शीला बाईपास पर आरोपी मनोज महिला से मिला। महिला का आरोप है कि बस से उतरने के बाद आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया।
विज्ञापन
युवक ने इस पानी में नशीला पदार्थ मिला रखा था। कुछ ही देर में महिला के बेसुध होने पर आरोपी मनोज उसे शीला बाईपास के पास ही एक होटल में ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मनोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला जैसे तैसे करके होटल से निकली। इसके बाद दिल्ली पहुंचकर महिला ने दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर दिल्ली के निहाल विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करके अर्बन एस्टेट पुलिस को भेज दी गई। अब स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।