{"_id":"e37881d8552a4b9e56e79c3089dc2c99","slug":"rape-to-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से शादी का झांसा देकर करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल से शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 06 Jun 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप करने के आरोप में सैली कुलिया निवासी सुनील पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी सैली कुलिया निवासी सुनील से दोस्ती हो गई थी। सुनील ने उससे शादी का वादा किया और चार साल तक दुराचार करता रहा।
जब भी वह सुनील से शादी के लिए कहती वह टालमटोल कर देता। तीन जून को जब उसने सुनील को शादी के लिए कहा तो वह फिर टालमटोल करने लगा।
इसपर उसने सुनील के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को सिविल अस्पताल पठानकोट में युवती का मेडिकल करवाया। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी अश्विनी शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन