फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape, crime, moga girl rape, punjab rape, bathinda, punjab

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, दो भाइयों पर केस

Fri, 22 Apr 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 22 Apr 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
rape, crime, moga girl rape, punjab rape, bathinda, punjab
बेटी के साथ रेप - फोटो : ANI
मोगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में गांव राणिया जिला सिरसा हरियाणा निवासी दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस केस में पीड़ित लड़की की ताया की लड़की को भी नामजद किया गया है। एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर राहुल और उसके भाई विक्की पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीडिता ने आरोप लगाया कि उसके ताया की लड़की गांव हरियाणा में रहती है और उसने एमसीए की हुई है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके ताया की लड़की ने बताया था कि उसने दिल्ली में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। उसका इंटरव्यू उक्त आरोपी राहुल ने लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा और उसका भाई विक्की कुछ दिन पहले यहां आए थे। पीड़ित लड़की की बीबीए हुई है। पीड़िता की ताया की लड़की की मिलीभगत से आरोपियों ने नौकरी के लिए उसे इंटरव्यू के बहाने एक होटल में बुलाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी विक्की उसे अलग कमरे में ले गया। उसने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी विक्की ने उसे विवाह का झांसा देकर एक होटल में बुला लिया। वह भी उसके साथ दुराचार करता रहा। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों भाइयों और पीड़ित की ताया की बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed