फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, child rape, girl child rape, disable girl child rape, crime, abohar, punjab

मां के साथ सो रही दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया, दुराचार

Mon, 11 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो, अमर उजाला, अबोहर Updated Mon, 11 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
rape, child rape, girl child rape, disable girl child rape, crime, abohar, punjab
रेप - फोटो : डेमो फोटो
अबोहर में एक दिव्यांग बच्ची घर से अगवाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


महिला रोग विशेषज्ञ डा. गुरलीन कौर ने उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि की। थाना नं. 2 की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आठ वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनकी बच्ची उनके पास ही सो रही थी। रात करीब 12 बजे उन्होंने देखा तो उनकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सबने मिलकर काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।


करीब दो घंटे बाद उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। बातचीत में पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे मुंह बंदकर चारपाई से उठाकर ले गया और सुनसान गली में उससे दुराचार किया। मामले की कार्रवाई कर रहे एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता व उसकी माता के बयान पर मामला दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed