फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape and murder of young woman

हाईवे किनारे मिला युवती का अर्धनग्न शव

Sun, 20 Jul 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट/ सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट/ सुजानपुर Updated Sun, 20 Jul 2014 07:38 PM IST
rape and murder of young woman

पंजाब के पठानकोट/ सुजानपुर इलाके के जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव इस्लामपुर के पास नहर के किनारे एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।



मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे नहर किनारे फेंक दिया गया।


मामले की जांच के लिए एसएसपी राकेश कौशल ने टीम का गठन कर दिया है। 

शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखा शव

rape and murder of young woman

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां युवती की शिनाख्त के लिए लाश को 72 घंटे के लिए रखा गया है।

सुजानपुर पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव जाखियालाहडी के किसान मीत सिंह ने नहर किनारे युवती की लाश देखी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

गैंगरेप में 3-4 लोगों के शामिल होने का शक

rape and murder of young woman

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका के गले को किसी चीज से दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसके नाक से खून बह रहा था। लाश के नीचे से सफेद रंग का तौलिया भी मिला।

आशंका जताई जा रही है कि युवती से पहले दुराचार किया गया है और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन से चार लोगों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

उधर, जांच को खुद एसएसपी राकेश कौशल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि  शव की शिनाख्त को आसपास के होटलों में पूछताछ की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed