फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape and misdeed with jharkhand girl in haryana

नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दरिंदगी

Sun, 18 Oct 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 18 Oct 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
rape and misdeed with jharkhand girl in haryana

नौकरी दिलाने का झांसा देकर रोहतक लाई गई रांची जिले की नाबालिग से दुराचार और कुकर्म का मामला सामने आया है। हैवानियत की यह घटना हरियाणा के रोहतक में घटी। खुलासा हुआ है कि झारखंड के दो आरोपियों ने नाबालिग को खिड़वाली के युवक के हाथों बेच दिया था।

विज्ञापन


सदर थाने में गांव खिड़वाली के रामलाल, सुशीला, रांची के साहिल और सोम के खिलाफ दुराचार, कुकर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक रांची जिले के गांव झुरेड़ निवासी साहिल और सोम्या कुछ दिन पहले नाबालिग का अपहरण कर उसे नौकरी दिलाने के बहाने रोहतक लाए थे।

रोहतक आने के बाद दोनों ने खिड़वाली के रामलाल से संपर्क किया और उसे बेचकर वापस झारखंड चले गए। रामलाल ने नाबालिग को एक सप्ताह तक अपने घर में रखा और उसके साथ दुराचार कर अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।
विज्ञापन

भागकर बस से दिल्ली पहुंची और पुलिस को दी शिकायत

rape and misdeed with jharkhand girl in haryana

तीन दिन पहले ही नाबालिग को घर से भागने का मौका मिल गया और वह हिसार पहुंच गई। यहां से नाबालिग बस में बैठकर दिल्ली पहुंची और कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन की पुलिस को सारी वारदात की जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस से संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी ली है। दिल्ली में केस दर्ज होने के बाद जीरो एफआईआर पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

164 के बयान में बदले नाबालिग के सुर: वहीं, मामले में जांच अधिकारी देवीरानी का कहना है कि पहले तो नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया कि उसे खिड़वाली के युवक को बेच दिया गया।

लेकिन जब बृहस्पतिवार को नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान कराए गए तो वह अपने बयान से पलट गई। यहां नाबालिग ने कहा कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। हालांकि जांच अधिकारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा कराए गए नाबालिग की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है।

उम्र में उलझी पुलिस: जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़ित अपनी उम्र 15 साल बता रही है, लेकिन उसके पास जन्म से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं हैं। अब उसकी उम्र के बारे में पता करने के लिए सिविल अस्पताल में जांच कराई जाएगी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed