फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police sub constable dies in road accident

एक्टिवा पर जा रही महिला सब-इंस्पेक्टर हुई हादसे का शिकार, अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 25 Mar 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 25 Mar 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab police sub constable dies in road accident
महिला इंस्पेक्टर को वाहन ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मॉडल टाउन गीता मंदिर के निकट शनिवार को चुनमुन चौक पर तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा पर जा रही महिला सब-इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद घायल महिला सब इंस्पेक्टर को सत्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कमिश्नर पुलिस अर्पित शुक्ला समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान जगदीप कौर (24) निवासी रईया के रूप में हुई है। दो साल पहले ही वह पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई थी। इन दिनों उसकी तैनाती थाना छह में थी। सुबह जगदीप कौर पीएपी से थाना छह की ओर जा रही थी। चुनमुन चौक पर एक गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद उसे तत्काल सत्यम अस्पताल ले जाया गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में लेकर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed