फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police could not present gangster Deelpreet in Sarpanch Murder case

चंडीगढ़ः सरपंच मर्डर केस में गैंगस्टर दिलप्रीत को पेश नहीं कर सकी पंजाब पुलिस

Wed, 01 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police could not present gangster Deelpreet in Sarpanch Murder case
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
पंजाब पुलिस की रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह की मंगलवार जिला अदालत में सरपंच मर्डर केस में पेशी थी, लेकिन पंजाब पुलिस उसे अदालत में पेश नहीं कर सकी। मोहाली पुलिस की डीएसपी रूपिंदर कौर सोही ने जिला अदालत में पेश होकर इस संबंध में याचिका दायर की और आरोपी की अदालत से पेशी पर छूट मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है और वह फिलहाल मोहाली फेज-6 स्थित अस्पताल में भर्ती है। इस पर अदालत ने पुलिस को आरोपी को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इससे पहले डीएसपी रूपिंदर कौर ने अदालत को बताया कि आरोपी दिलप्रीत सिंह की हालत ठीक नहीं है इसलिए उसे पेशी पर अदालत में पेश नहीं किया जा सका। दिलप्रीत को फेज-6 स्थित अस्पताल से बुधवार को पीजीआई में शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर अदालत ने डीएसपी को आरोपी को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलप्रीत ने कबूला उसने ही भेजा गिप्पी को रंगदारी के लिए मैसेज
 गैंगस्टर दिलप्रीत ने स्वीकार किया है कि उसने ही रंगदारी के लिए के गिप्पी गरेवाल को मैसेज भेजा था। उसने बताया कि गिप्पी को अपनी आवाज में रिकार्डिंग कर व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजा था। पुलिस अब दिलप्रीत की आवाज के सैंपल लेकर लैब भेजेगी।


उसके बाद यह साफ हो पाएगा कि गिप्पी से रंगदारी किसने मांगी थी। जिक्रयोग है कि गैंगस्टर दिलप्रीत इस समय गिप्पी गरेवाल से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को उससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed