नशा तस्करों को पकड़ने वाला डीएसपी हवालात में, महिला के साथ होटल से पुलिस ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर शाम एक होटल के कमरे में महिला के साथ पकड़े गए एसटीएफ के डीएसपी गुरशरन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म एवं मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला उनके साथ पकड़ी गई महिला के बयान के आधार पर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने बयान में बताया कि उसका कोई रिश्तेदार नशा तस्करी का कारोबार करता था। इसकी सूचना उसने पुलिस के उच्चधिकारियों को दी तो उन्होंने कहा कि एसटीएफ के डीएसपी गुरशरन सिंह से जाकर मिले और उन्हें नशा तस्कर के बारे में पूरी जानकारी दे। इस पर वह गुरशरन सिंह से मिली।
डीएसपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और किसी न किसी बहाने उसे फोन करने लगा। इसी दौरान डीएसपी ने महिला को एक होटल में आने के लिए कहा। महिला का कहना है कि उसने डीएसपी की बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुरशरन ने इसी रंजिश के तहत 22 जुलाई 2020 को थाना नेहियांवाला में उसके अलावा उसके पुलिस मुलाजिम पति और लड़के पर नशा तस्करी का केस दर्ज करवा दिया था। बाद में महिला को जमानत मिल गई।
पति-बेटे की जमानत न होने देने की देता था धमकी
महिला का आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद डीएसपी उसे धमकियां देता था कि वह उसके पति और लड़के की जमानत नहीं होने देगा। इस पर मजबूर होकर वह डीएसपी की बात मानने लगी। महिला ने बताया कि बीती 13 सितंबर को डीएसपी उसे एक होटल में ले गया, जहां कमरा नंबर पांच में उसने मेरी मर्जी के खिलाफ मेरे साथ संबंध बनाए। महिला ने बताया कि डीएसपी उसकी होटल के पिछले गेट से एंट्री करवाता था। सोमवार को भी डीएसपी ने उसे उसी होटल के कमरा नंबर 13 में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो डीएसपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस पर उसने शोर मचा दिया।
पुलिस ने एसटीएफ डीएसपी गुरशरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहराई से जांच की जाएगी। - भूपिंदरजीत सिंह विर्क, एसएसपी