{"_id":"5d24a5328ebc3e6cf23192d4","slug":"punjab-police-asi-s-husband-commit-suicide-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान से प्रैक्टिस कर कमरे में लौटी महिला एएसआई तो देखा फंदे पर लटका था पति, उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैदान से प्रैक्टिस कर कमरे में लौटी महिला एएसआई तो देखा फंदे पर लटका था पति, उड़ गए होश
Tue, 09 Jul 2019 08:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
पीएपी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर के फ्रांस से लौटे पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमृतसर के बाबा बकाला निवासी नवजोध सिंह के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्नी एएसआई राजवंत कौर के साथ पीएपी कांपलेक्स में स्थित क्वार्टर में रह रहा था।
विज्ञापन
घटना के बारे में उस समय पता चला जब राजवंत कौर पीएपी के स्पोर्ट्स ग्राउंड से प्रैक्टिस कर वापस घर लौटी तो नवजोत का मृत शरीर फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत पीएपी स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी कुछ भी सामने नहीं आया है उसने सुसाइड क्यों किया।
विज्ञापन
थाना कैंट के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि नवजोध सिंह कई सालों से फ्रांस में रह रहा था। दो साल पहले उसकी पंजाब पुलिस की एएसआई के साथ शादी हुई थी। नवंबर 2018 में फ्रांस से लौटने के बाद वह अपनी एएसआई पत्नी और सवा साल के बेटे के साथ स्थानीय पीएपी कांपलेक्स के क्वार्टर में ही रह रहा था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन