फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab couple swallowed poison at himachal pradesh Una district, both died

मां चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ गया था जोड़ा, सुसाइड नोट लिख जहर निगला, दोनों की मौत

Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
punjab couple swallowed poison at himachal pradesh Una district, both died
Couple Suicide
युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मां चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ गया था कि दोनों ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया और दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक युवती पंजाब के रहने वाले थे और हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक होटल में ठहरे थे। यहीं पर दोनों ने जीवनलीला खत्म कर ली। उनके शव कमरे में बेड पर पड़े मिले।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले। होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा नॉक किया, पर किसी ने नहीं खोला और न ही कोई प्रतिक्रिया। सूचना तुरंत होटल मैनेजर को दी गई और पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों के शव पड़े देखे। पास में सल्फास के दो पैकेट और एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग से मिले दस्तावेजों से हुई मृतकों की पहचान

punjab couple swallowed poison at himachal pradesh Una district, both died
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
कमरे की छानबीन के दौरान दोनों के सामान से कुछ दस्तावेज मिले। उनसे युवक की पहचान गुरदासपुर के काहनूबाल निवासी मुनीष शर्मा के रूप में हुई। वहीं युवती गुरदासुपर की ही सोनिया ठाकुर है। मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसमें मौजूद नंबरों पर कॉल करने से परिजनों का नंबर मिला।

परिजनों को बुला लिया गया है। परिजनों ने बताया कि सोनिया कॉलेज स्टूडेंट है। साथ ही एक एकेडमी से कोचिंग ले रही है। वह शनिवार से ही घर से गायब थी। वहीं सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वे अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं तथा उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेवार नहीं है।

ऐसे में पुलिस का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका ​थे। वैसे परिजनों से बातचीत के बाद ही मामला खुलकर सामने आएगा। होटल कर्मियों का कहना है कि शनिवार को दोनों यहां आए थे और कमरा बुक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed