{"_id":"bef1e9dfab25e7fe1b9c0999d8469b2d","slug":"punishment-for-parking-overcharging-to-additional-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिशनल कमिश्नर से पार्किंग में ओवरचार्जिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडिशनल कमिश्नर से पार्किंग में ओवरचार्जिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Jan 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलांते मॉल के सामने बनी पब्लिक पार्किंग में ओवरचार्जिंग का खेल चल रहा है। पार्किंग के कारिंदों ने तो नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर डॉ. सरिता मलिक से भी ज्यादा पार्किंग फीस ले ली। 10 की बजाय 20 रुपये मांगे गए। इस पर पार्किंग ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भी नौ हजार का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
ओवरचार्जिंग की असलियत जानने के लिए ही एडिशनल कमिश्नर ने अपनी टीम के साथ लगातार दो दिन शनिवार और रविवार को सरप्राइज चेकिंग की थी। दूसरे दिन भी कई खामियां मिलीं। न तो सीटीटीवी काम कर रहे थे और न ही पार्किंग कर्मचारियों ने वर्दी पहनी थी। पार्किंग फीस में ओवरचार्जिंग का खेल भी लगातार जारी था। चेकिंग के दौरान नगर निगम ने पार्किंग ठेकेदार पर 9 हजार रुपये का और जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
पहले भी लगा था जुर्माना
पिछले साल 14 जुलाई को एलांते मॉल की पार्किंग में नगर निगम ने सरप्राइज चेकिंग की थी। उस दौरान भी पार्किंग ठेकेदार पर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद ओवरचार्जिंग का खेल जारी है।
विज्ञापन
आप भी नहीं दें ज्यादा चार्ज
एलांते मॉल के सामने बनी पब्लिक पार्किंग में ओवरचार्जिंग से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। आप जब भी यहां आएं तो मॉल के सामने की पार्किंग में टू-व्हीलर के पांच और कार के लिए 10 रुपये ही दें। यदि आपसे ज्यादा चार्ज किया जाता है तो नगर निगम को शिकायत दें।
इन नंबरों पर करें शिकायत
यदि आपसे पार्किंग में ओवरचार्जिंग की जाती है या कोई और समस्या आती है तो इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
9872511171
155304
ऑक्शन के बाद दो ठेकेदारों ने नहीं जमा करवाई राशि
बीते बुधवार को नगर निगम ने 15 पेड पार्किंग के लिए ऑक्शन करवाई थी। इनमें सेक्टर-26 की ट्रक पार्किंग और सेक्टर-22बी की पार्किंग के सफल बोलीदाता ने अभी तक नगर निगम को ऑक्शन की राशि जमा नहीं करवाई। ट्रक पार्किंग की नीलामी 63 लाख और सेक्टर-22 बी की 26.60 लाख रुपये में हुई थी।
नियमानुसार इन्हें कुल 25 फीसदी राशि नगर निगम को नीलामी के दिन जमा करवानी होती है। यदि उन्होंने समय रहते यह राशि जमा नहीं करवाई तो नगर निगम दूसरे या तीसरे नंबर के बोलीदाता को कांट्रैक्ट दे सकता है। ऐसी स्थिति में दोबारा ऑक्शन की भी संभावना रहती है।