{"_id":"68721caded11f6aac5012ead","slug":"protest-against-immigration-company-in-sector-34-chandigarh-sikh-youth-s-turban-falls-off-constable-suspend-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सेक्टर-34 में इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, सिख युवक की पगड़ी गिरी; कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: सेक्टर-34 में इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, सिख युवक की पगड़ी गिरी; कांस्टेबल सस्पेंड
Sat, 12 Jul 2025 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:03 PM IST
सार
कंपनी पर आरोप है कि वह लोगों को झांसे में लेकर रुपये लेती है और बाद में न तो वीजा लगवाती है और न ही पैसे लौटाती है। इसी कारण पीड़ित लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे थे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
सेक्टर 34 के इमिग्रेशन दफ्तर में हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित कैन वीजा इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। आरोप है कि कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से रुपये लिए, लेकिन न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। प्रदर्शन कर रहे लोग जम्मू और पंजाब से आए थे। पुलिस के अनुसार 60 से अधिक लोग कैन वीजा इमिग्रेशन आए थे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लोगों के बीच बहस हो गई। इस दौरान एक कांस्टेबल ने सिख युवक से हाथापाई की, जिससे उसकी पगड़ी गिर गई। घटना के बाद माहौल गरम हो गया। मौके पर सिख संगठन और आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ विरोध जताया और चंडीगढ़ पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। सिख जत्थेबंदियों ने सेक्टर-34 थाने में पहुंचकर विरोध जताया और डीएसपी को शिकायत दी।
विज्ञापन
कंपनी पर आरोप है कि वह लोगों को झांसे में लेकर रुपये लेती है और बाद में न तो वीजा लगवाती है और न ही पैसे लौटाती है। इसी कारण पीड़ित लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे थे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि जिन लोगों का कंपनी पर पैसे लेकर विदेश न भेजने के आरोप है वह सभी लिखित में शिकायत दें, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छह लोगों ने डीएसपी जसविंदर सिंह को लिखित में शिकायत दी। जिसमें लगभग साढ़े 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। वहीं देर शाम तक पुलिसकर्मी के खिलाफ कारवाई को लेकर सिख संगठन और अन्य लोग प्रर्दशन करते रहे।