फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An insider from the village colluded with thieves in a 50-lakh theft; four arrested.

Kanpur News: गांव के भेदी ने चोरों संग की थी 50 लाख की चोरी, चार गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
An insider from the village colluded with thieves in a 50-lakh theft; four arrested.
कानपुर। बिधनू के बाजपुर गांव में रेल मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी के घर से 50 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव के भेदी ने ही चोरों संग चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनकी पहचान महाराजपुर के रहनस गांव निवासी शुभम सिंह, धमना गांव निवासी शुभम कुशवाहा उर्फ बंटा, बिधनू के बाजपुर गांव निवासी कृष्णा यादव उर्फ बेटू और फतेहपुर के औंग के बड़ाहार निवासी धर्मवीर के रूप में हुई।
विज्ञापन

वारदात में शामिल धर्मवीर के भाई अभिषेक उर्फ टेंगड़ को पुलिस हांडा शोरूम में चोरी के मामले में पहले जेल भेज चुकी है जबकि उन्नाव के गंगाघाट निवासी कुणाल निषाद अभी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 730 ग्राम चांदी के जबकि 152 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए जिनकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बिधनू के बाजपुर गांव निवासी अपूर्व बाजपेयी रेल मंत्रालय में दिल्ली में तैनात हैं जबकि भाई जीएसटी अधिकारी हैं। गांव में उनकी मां राधा देवी रहती है। सितंबर माह में लगातार बारिश के चलते घर में जलभराव होने से राधा बीते 27 सितंबर को गल्लामंडी चंदन नगर निवासी प्रमोद तिवारी के घर पर रहने चली गई थीं। 19 अक्तूबर को राधा घर पहुंची तो घर के प्रथम तल के कमरे के ताले टूटे हुए थे जबकि अंदर रखी अलमारी से एक किलो चांदी व 250 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो गांव के कृष्णा यादव की भूमिका संदिग्ध मिली। आरोपी गांव से भी गायब मिला। कड़ी मिलाते हुए पुलिस महाराजपुर के शुभम सिंह तक पहुंच गई। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
डीसीपी के मुताबिक, कृष्णा बाजपुर का ही रहने वाला है जबकि सगे भाई अभिषेक और धर्मवीर की बुआ इसी गांव में रहती हैं। इस लिए तीनों में दोस्ती थी। वहीं, शुभम सिंह और शुभम कुशवाहा महाराजपुर के आसपास गांव के हैं। दोनों टैंकरों से डीजल और तेल चोरी करते हैं। गंगाघाट निवासी कुणाल भी इन्हीं के साथ काम करता है। कृष्णा ने आरोपियों से कहा कि गांव में पानी भर गया है। कई लोग घर छोड़ कर जा चुके हैं। राधा देवी के घर मोटा माल मिलने की संभावना जताई। इसपर 30 सितंबर को दो बाइकों से पांच लोग पहुंचे। घटना को अंजाम देकर माल आपस में बांटा। कृष्णा को उसका हिस्सा दे दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने माल बरामद किया।

चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरुग्राम चले गए थे। कृष्णा एक कंपनी में काम करने लगा था, जबकि अन्य साथी भी अलग-अलग काम कर रहे थे। दूसरी घटना को मिलकर अंजाम देने आए थे, इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed