फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Air Force personnel swindled out of 2.32 lakh under the pretext of a neurosurgeon appointment

Panchkula News: न्यूरोसर्जन की अपॉइंटमेंट के नाम पर वायुसेना कर्मी से 2.32 लाख की ठगी

Fri, 30 Oct 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Air Force personnel swindled out of 2.32 lakh under the pretext of a neurosurgeon appointment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सबहेड: व्हाट्सएप पर फर्जी एप का लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक, तीन बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड और एसबीआई खाते से निकाली रकम

पंचकूला। पत्नी को न्यूरोसर्जन से दिखाने के लिए ऑनलाइन डॉक्टर तलाशना भारतीय वायुसेना में तैनात एक कर्मी को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी एप का लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और तीन बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड व एसबीआई खाते से कुल 2 लाख 32 हजार 500 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित चंडीगढ़ स्थित 3 बीआरडी में तैनात हैं। 17 अक्टूबर को वह पत्नी को जयपुर में न्यूरोसर्जन को दिखाने के लिए डॉक्टर तलाश रहे थे। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए एप डाउनलोड कर पांच रुपये भुगतान करने को कहा। व्हाट्सएप पर भेजे लिंक पर क्लिक करते ही एप डाउनलोड हो गई। फोनपे से भुगतान नहीं हुआ, लेकिन करीब दो घंटे बाद एसबीआई खाते से पहले दो हजार और फिर 500 रुपये कट गए।
विज्ञापन


20 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक से संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। 21 अक्टूबर को आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 80 हजार, आईडीएफसी से एक लाख और एसबीआई रूपे क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये कटने के संदेश आए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed