फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prostitution at hotel, hotel operator and supplier arrested with women

होटल की आड़ में हो रही थी वेश्यावृत्ति, व्हाट्सएप में भेजी जाती थी युवतियों की फोटो

Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
prostitution at hotel, hotel operator and supplier arrested with women
सांकेतिक तस्वीर
शहर के मिनी बाईपास पर स्थित कुमार होटल पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने छापामारी कर होटल की आड़ में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश कर होटल संचालक, सप्लायर व एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का पता चलने पर हजारों लोग होटल के बाहर एकत्रित हो गए इससे रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने भीड़ हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन भीड़ होटल के बाहर से नहीं हटी। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस होटल के अंदर रही।
विज्ञापन


 दोपहर ढाई बजे पुलिस आरोपियों को होटल से बाहर लेकर आई तो लोगों ने मोबाइल से वीडियो फिल्म बनानी शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी सुनीता व शहर थाना प्रभारी विनोद काजला आरोपियों को पुलिस थाने लेकर चले गए। हालांकि होटल के बाहर खड़ी भीड़ के अनुसार होटल में पांच युवक और पांच युवतियां है, लेकिन डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस ने आरोपियों को निकाला तो केवल तीन लोग ही थे। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदिग्ध रही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को सूचना मिली थी कि बाईपास स्थित कुमार होटल में वेश्यावृति चल रही है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार का एक फर्जी ग्राहक होटल में भेजा। सप्लायर संदीप मेहता उर्फ सोनू निवासी अनाज मंडी सिरसा ने ग्राहक से पांच हजार रुपये लेकर उसे लड़की दिखाई। फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को फोन किया तो महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने दोपहर एक बजे होटल में छापामारी करके सप्लायर संदीप मेहता, होटल संचालक गौरव निवासी राम कॉलोनी व एक युवती को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि युवती पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है और काफी समय से दिल्ली के सकेत नगर में रह रही है। सप्लायर संदीप उसे दिल्ली से 16 हजार रुपये में सिरसा लेकर आया था। 

तीन बार पड़ चुकी है होटल में रेड 

prostitution at hotel, hotel operator and supplier arrested with women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुमार होटल में पुलिस पहले भी दो बार छापामारी कर चुकी थी। करीब पांच महीने पहले हुडा चौकी का मुंशी एक महिला के साथ इस होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। दो महीने पहले  इस होटल में पुलिस ने फिर रेड मारी तो कई जोड़े होटल के अंदर मिले। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों को रफादफा कर दिया। इस होटल में अनैतिक काम होने से इसके आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान थे। उन्होंने पुलिस को कई बार कार्रवाई के लिए कहा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। अब पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने लोगों की सूचना पर होटल में छापामारी करने के निर्देश पुलिस को दिए थे, तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की है। 

व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजता था फोटो 
सप्लायर संदीप मेहता काफी समय से वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त है। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि संदीप व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजता था। ग्राहक को जो फोटो पसंद आती संदीप वो लड़की उसके पास भेज देता। उसके मोबाइल में सैकड़ों लड़कियों की फोटो मिली हैं। ग्राहकों की डिमांड पर सप्लायर संदीप दिल्ली, मुंबई व गोवा से लड़कियां बुलाता था। 

होटल के अंदर पुलिस कर्मचारियों के लिए आए कोल्ड ड्रिंक व चिप्स  

prostitution at hotel, hotel operator and supplier arrested with women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस की तरफ से होटल में की गई छापामारी के दौरान अंदर कई जोड़े मौजूद मिले थे। सूत्रों की मानें तो पांच युवतियां व छह युवक होटल के अंदर कमरों में थे। महिला थाना प्रभारी सुनीता, साइबर सेल इंचार्ज, खैरपुर चौकी पुलिस व सुरक्षा शाखा के कर्मचारी डेढ़ घंटा अंदर रहे। मीडिया कर्मियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस कर्मचारियों के लिए कोल्ड ड्रिंक व चिप्स के पैकेट अंदर पहुंचाए जाते रहे।

ढाई बजे पुलिस कर्मी बाहर निकले तो तीन लोग ही उनकी हिरासत में देखकर सभी हैरान रहे गए, क्योंकि आरोपियों की संख्या 11 बताई जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि दोपहर बाद जब सब लोग होटल के बाहर से हट गए तब बाकी लोगों को होटल के अंदर से निकाला गया। पुलिस ने रहमदिली दिखाते हुए मुख्य लोगों को हिरासत में लेकर अन्य को जाने दिया। होटल के अंदर पुलिस की बंद कमरे में डेढ़ घंटे की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग गए ।  

पुलिस ने कुमार होटल में रेड मारकर वेश्यावृति का पर्दाफाश किया है। इस मामले में होटल संचालक गौरव निवासी राम कॉलोनी, सप्लायर संदीप मेहता उर्फ सोनू निवासी अनाज मंडी व युवती के खिलाफ वेश्यावृति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।  सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed