{"_id":"6256c011d4016d35d86d34c5","slug":"prisoner-commit-suicide-in-central-jail-goindwal-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: गोइंदवाल केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी, कपड़े का फंदा बना बाथरूम में लोहे की ग्रिल से लटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन: गोइंदवाल केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी, कपड़े का फंदा बना बाथरूम में लोहे की ग्रिल से लटका
Wed, 13 Apr 2022 05:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:50 PM IST
सार
केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि रात को अचानक कैदी के फंदा लगाने की सूचना मिली। इसके बाद जेल विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब की बैरक नंबर-13 के कमरा नंबर तीन में कैदी बलकार सिंह उर्फ कौड़ा (28) कपड़े का फंदा बना बाथरूम की ग्रिल से लटक गया। मामले की जानकारी होने पर जेल प्रशासन आनन-फानन श्री खडूर साहिब के अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कैदी के मौत के बाद जेल के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और मामले की जांच की मांग की। कपूरथला के थाना सुभानपुरा के गांव लक्खनके निवासी बलकार सिंह कौड़ा के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया था। 23 मार्च को उसे गोइंदवाल साहिब की जेल में लाया गया। वह कथित तौर पर नशे का आदी था और नशा छोड़ने की दवा लेता था जो उसे जेल में मिलती थीं।
विज्ञापन
तीन दिन से दवा न मिलने पर वह मानसिक तौर पर परेशान था। मंगलवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब जेल की बैरक नंबर-13 के कमरा नंबर 3 में करीब 42 कैदी हैं। बलकार बाथरूम गया और कपड़े का फंदा बना लोहे की ग्रिल से लटक गया। जानकारी मिलते ही थाना गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर केवल सिंह मौके पर पहुंचे। बैरक की जांच की और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि हवालाती बलकार सिंह कौड़ा ने फंदा क्यों लगाया, इस बाबत जांच की जाएगी। केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि रात को अचानक कैदी के फंदा लगाने की सूचना मिली। इसके बाद जेल विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि कैदी बलकार सिंह का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।