{"_id":"6537b378ee0059d649080bf7","slug":"pratapgarh-man-brutally-murdered-in-ludhiana-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: प्रतापगढ़ के व्यक्ति की लुधियाना में बेरहमी से हत्या, मोबाइल न देने पर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: प्रतापगढ़ के व्यक्ति की लुधियाना में बेरहमी से हत्या, मोबाइल न देने पर उतारा मौत के घाट
Tue, 24 Oct 2023 06:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Oct 2023 06:09 PM IST
सार
भरत लाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के गांव हिनायु लाल सिंह का रहने वाला था। पड़ोसी बनवारी लाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के राजीव गांधी कॉलोनी इलाके में मोबाइल न देने पर एक युवक ने प्रवासी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित संजय गांधी कॉलोनी निवासी भरत लाल चिल्ला रहा था। पड़ोसी ने देखा तो वह घायल पड़ा था। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ स्थित गांव हिनायु लाल सिंह के रहने वाले बनवारी लाल की शिकायत पर बिहार के जिला रोहतास के गांव बरआन काला निवासी गुलाम हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक भरत लाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
भरत लाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के गांव हिनायु लाल सिंह का रहने वाला था। उसके पड़ोसी बनवारी लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपनी झुग्गी में आराम कर रहा था। इसी दौरान भरत की झुग्गी से चिल्लाने की आवाज आई। वह गया तो आरोपी उसके सिर पर लकड़ी के बाले से वार कर रहा था। जब आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि भरत के पास उसका मोबाइल फोन है। वह काफी समय से फोन मांग रहा है लेकिन भरत फोन नहीं दे रहा था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन