फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police recovered illegal liquor from Harike Pattan lake

फिरोजपुर: हरिके पत्तन झील से 13500 लीटर कच्ची दारू बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा

Tue, 27 Jul 2021 07:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

अवैध शराब के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस और आबकारी विभाग का अभियान जारी है। पुलिस ने हरिके पत्तन की झील से 13500 लीटर कच्ची दारू बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को भी दबोचा है। पुलिस को मौके पर छह तिरपाल, तीन ड्रम और बर्तन भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Police recovered illegal liquor from Harike Pattan lake
फिरोजपुर आबकारी विभाग ने हरिके पत्तन झील से पकड़ी कच्ची दारू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सतलुज-ब्यास के संगम हरिके पत्तन झील के टापुओं पर दबिश देकर 13500 लीटर कच्ची दारू और अवैध शराब से भरी 450 बोतल पकड़ी हैं। टीम को मौके से छह तिरपाल, तीन लोहे के ड्रम, तीन एल्युमीनियम के बर्तन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा भी किया है। बता दें कि दो दिन पहले फिरोजपुर में सतलुज नदी में बने टापुओं से 64000 लीटर कच्ची दारू व अवैध शराब से भरी 1250 बोतल पकड़ी गईं थी।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने सतलुज-ब्यास के संगम से बनी हरिके पत्तन झील के टापुओं पर दबिश दी। और वहां से 13500 लीटर कच्ची दारू पकड़ी। आरोपियों ने छह तिरपालों में कच्ची दारू भरकर झील के अंदर छिपाकर रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में मोटर बोट के जरिये उन्हें आते समय देख आरोपी फरार हो गए। टीम को मौके से छह तिरपाल, तीन लोहे के ड्रम, तीन एल्युमीनियम के बर्तन व अवैध शराब से भरी 450 बोतल बरामद हुई हैं। आरोपी शराब को झील से बाहर निकालकर तस्करी करने की फिराक में थे।


गुरबख्श सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कच्ची दारू तैयार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया है। वह फिरोजपुर और हरिके पत्तन से लाखों लीटर कच्ची दारू पकड़ चुके हैं। उनकी टीम रोजाना सीमांत गांवों व नदी के किनारे गश्त करती है, ताकि कच्ची दारू तैयार करने वालों को दबोच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed