{"_id":"5c058052bdec2241c2633fc6","slug":"police-questioned-to-air-force-s-paper-leak-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स पेपर लीकः एक लाख के इनामी आरोपी ने किए कई खुलासे, ऐसे युवाओं को बनाता था शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स पेपर लीकः एक लाख के इनामी आरोपी ने किए कई खुलासे, ऐसे युवाओं को बनाता था शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर पुलिस द्वारा पकड़े गए रोहतक में एयरफोर्स पेपर लीक प्रकरण के आरोपी एक लाख के इनामी जितेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 20 से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के लिए तीन लाख रुपयों में डील कर ली थी। हालांकि इन युवाओं से रकम नहीं ली गई थी। इसके अलावा 50 से अधिक युवाओं से गिरोह का सरगना एक करोड़ रुपये से अधिक ठग चुका था।
विज्ञापन
13 सितंबर 2018 को रोहतक के हिसार रोड स्थित श्री कृष्णा एकेडमी में एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर करा रहे गिरोह का सिटी थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। यहां से दो युवकों को पकड़ लिया गया था। इनकी पहचान सोनीपत जिले के धनाना के सोमबीर व गन्नौर के हार्दिक के रूप में हुई थी। गिरोह का सरगना सूर्य कॉलोनी निवासी जितेंद्र फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। जितेंद्र सिवाच को झज्जर सीआईए ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने फरारी झज्जर के अलावा दिल्ली और गुजरात में काटी थी। उसने रोहतक के अलावा पानीपत, करनाल, सोनीपत, झज्जर के 20 से अधिक युवाओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के बदले एक सदस्य से तीन लाख लेने की डीलिंग की थी। हालांकि रुपये नहीं दिए जा सके थे।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस भी रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि जितेद्र सिवाच को एयरफोर्स की परीक्षा लीक कराने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।