फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police busted sex racket in zirakpur

पार्किंग एरिया में सेक्स रैकेट, ऐसे आती है लड़कियां और फिर...

Tue, 18 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
  police busted sex racket in zirakpur
तीन लड़कियों सहित दो युवकों को किया काबू - फोटो : Demo Pic
अक्सर आप सुनते रहते हैं कि विदेशी कॉल गर्ल रैकेट का पर्दाफाश। लेकिन क्या पार्किंग एरिया में सेक्स रैकेट देखा है, यहां देख लीजिए, क्योंकि मोहाली पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है।देह व्यापार का कारोबार चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है। पुलिस ने रविवार शाम को तीन लड़कियां और दो नौजवान युवकों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने सभी को  न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में नौजवान युवकों की पहचान प्रिंस निवासी अमृतसर और गुरजीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वीआईपी रोड में एक कार में सवार होकर नौजवान युवक लोगों को लड़कियां सप्लाई करने का धंधा कर रहे हैं। जिसके बाद सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने सिविल वर्दी में वीआईपी क्षेत्र में जाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान सामने आया कि शाम के समय एक इंडिगा कार आती है, जिसमें से 3 लड़कियां उतरी और वहां स्थित रेस्टोरेंट और पार्किंग एरिया में टहलना शुरू कर देती है। जिसके बाद ये लड़कियां आने जाने वालों से बात करके उन्हें अपने जाल में फंसा लेती है। जबकि उनके इस धंधे में प्रिंस और गुरजीत सिंह दलाल की भूमिका अदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीआईपी रोड पर एक ही गाड़ी में थे सभी सवार

  police busted sex racket in zirakpur
तीन लड़कियों सहित दो युवकों को किया काबू - फोटो : Demo Pic

जांच अधिकारी बरमा सिंह ने बताया कि देह व्यापार का धंधा करने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए रविवार को एक ट्रैप लगाया गया। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर इन लोगों के पास भेजा गया। इस दौरान, इंडिगा कार में सवार एक युवक आया और उसने 2 हजार में लड़की ग्राहक (पुलिसकर्मी) द्वारा बताए पते पर पहुंचाने का सौदा तय किया। 

दूसरी ओर, पुलिसकर्मी ने मामले की सारी जानकारी उच्चाधिकारियों को फोन पर दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में सवार युवक व युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि प्रिंस पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल की हवा खा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से यह धंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed