लुधियाना में हादसा: नगर निगम के टिप्पर ने पेट्रोल पंप मालिक को कुचला, मौत से नाराज लोगों ने की तोड़फोड़
जोगिंदर सिंह पेट्रोल पंप के मालिक थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले टिप्पर ने सोमवार की सुबह समराला चौक के पास एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा सवार बुजुर्ग काफी दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान आरोपी ने वाहन भगाने की कोशिश की लेकिन आगे थोड़ा जाम था तो आरोपी ट्रक छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया।
गुस्साएं लोगों ने नगर निगम के टिप्पर के शीशे पूरी तरह से तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान राम नगर निवासी जोगिंदर सिंह (75) के रूप में हुई है।
जोगिंदर सिंह पेट्रोल पंप के मालिक थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। हैरानी की बात यह है कि दिन में भीड़ वाले इलाके में टिप्पर ले जाने पर रोक है। इसके बावजूद भी नगर निगम चालक अपनी धौंस जमाकर अपने टिप्पर रिहायशी इलाकों से गुजार रहे हैं और हादसे का सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के मालिक जोगिंदर सिंह सोमवार को अपनी एक्टिवा पर रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार टिप्पर ने जोगिंदर की एक्टिवा को टक्कर मारी और कुचलते निकल गया। जोगिंदर सिंह काफी दूर जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ही आरोपी वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने गुस्से में आकर टिप्पर के सारे शीशे तोड़ दिए। माहौल खराब न हो इसके तुरंत बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुछ ही समय में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने पहले लोगों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। इसके बाद जांच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना डिविजन सात के सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि दिन में एंट्री बैन है, मगर टिप्पर इस इलाके में कैसे आया इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि टिप्पर कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी के बारे में भी पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।