दिल्ली से ओला कैब में पंजाब लाई जा रही करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, लोकेशन से चल रहा था खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला कैब के जरिये करोड़ों की हेरोइन दिल्ली से पंजाब लाई जा रही है। पटियाला पुलिस ने मामले में शुक्रवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें मुंबई की एक महिला तस्कर भी शामिल है। आरोपियों से दो किलो हेरोइन बरामद की गई है।
पटियाला के पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोका।
चेकिंग में कार सवार राशिद अली निवासी गांव राजगाओ थाना दादो जिला अलीगढ़ यूपी हाल निवासी हटस न्यू सीलमपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली, नासिर निवासी कुरला ईस्ट जागृति नगर मुंबई और जीनत निवासी बीएमसी कालोनी फिल्म सिटी रोड गोरेगांव मुंबई ईस्ट की तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार करके इनके खिलाफ थाना शंभू में केस दर्ज किया गया है।
गिरोह की सरगना रुकसार दिल्ली में
एसएसपी ने बताया कि आरोपी जीनत से पूछताछ में सामने आया कि उसकी छोटी बहन रुकसार गिरोह की सरगना है। वह विकास पुरी दिल्ली में किसी अफ्रीकी लड़के के साथ रहती है और वह दिल्ली में बैठकर ही हेरोइन की सप्लाई हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में मोबाइल के जरिये करती है। एसएसपी ने कहा कि रुकसार की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया है और वहां टीम भी भेजी गई है।
जीपीएस के जरिये रखती थी नजर
एसएसपी ने बताया कि रुकसार दिल्ली में बैठकर ही ओला कंपनी की कैब की जीपीएस लोकेशन अपने मोबाइल फोन के जरिये ट्रैक करती रहती थी। जिन लोगों को हेरोइन सप्लाई करनी होती थी, उनके साथ संपर्क उनकी मोबाइल लोकेशन लेकर केवल रुकसार ही करती थी और वह ही मोबाइल लोकेशन गाड़ी में बैठे अपने साथियों को भेजकर हेरोइन खरीदने वाले लोगों का तालमेल उनसे कराती थी।
मोगा के धर्मकोट में सप्लाई की जानी थी हेरोइन
एसएसपी ने बताया कि रुकसार ने ही अपनी बहन जीनत और नासिर के जरिये ओला कैब बुक करके दो किलोग्राम हेरोइन उनको देकर धर्मकोट (मोगा) भेजा था। धर्मकोट पहुंच कर उसके बाद रुकसार ने अपने साथियों को बताना था कि हेरोइन को किसे सप्लाई करना है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में राशिद अली कार का ड्राइवर है, जो 26 साल का है और दसवीं फेल है। दूसरा आरोपी नासिर 21 साल का है और दसवीं पास है। महिला तस्कर जीनत 27 साल की है और तलाकशुदा है। वह पांचवीं पास है।