फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala News: Ruckus at a restaurant in Patiala

पटियाला में रेस्टोरेंट में देर रात हंगामा, पुलिसवालों के साथ भी हाथापाई, 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 04 Feb 2020 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Patiala News: Ruckus at a restaurant in Patiala
सांकेतिक तस्वीर।

अर्बन इस्टेट फेज-1 में एक रेस्टोरेंट में देर रात शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट का सामान तोड़ दिया। रोकने को आए रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दो पुलिस मुलाजिमों साथ के भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। यह सब तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने मामले में जोकर बरगर किंग नाम की दुकान के मालिक समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


निजी रेस्टोरेंट के कर्मचारी अश्वनी राजपूत निवासी लहल कालोनी ने पुलिस को बयान दिया है कि उनके रेस्टोरेंट के साथ वाली बर्गर की दुकान बंद पड़ी है। उन्होंने दुकान के आगे एक बैंच लगा दिया है। उसपर डिलीवरी ब्वाय आकर बैठ जाते हैं। देर रात करीब साढ़े 9 बजे शराब के नशे में धुत बंद दुकान का मालिक राजीव गोयल वहां आया और बेंच को उठाने को कहा। 
विज्ञापन


स्टाफ ने बेंच उठा लिया। इस पर भी उसका गुस्सा नहीं थमा और उसने मौके पर अपने साथियों को बुलाया। उनके पास हथियार थे। उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पीसीआर मुलाजिमों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed