{"_id":"59c777594f1c1b26688b645b","slug":"patiala-girl-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को दिया नौकरी का झांसा और फिर नशीली चीज पिलाकर बारी बारी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को दिया नौकरी का झांसा और फिर नशीली चीज पिलाकर बारी बारी...
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
girl rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों ने लड़की को पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर नशीली चीज पिलाकर बारी बारी से उसके साथ दुराचार किया। घटना पंजाब के पटियाला की है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग को अनजान जगह पर ले जाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस को दिए गए बयान में 17 साल की पीडित लड़की ने बताया आरोपी योगेश कुमार निवासी गली नंबर एक बाबा दीप सिंह नगर पटियाला उसे नौकरी लगवाने का बहाना लगाकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ बड़ी नदी के पास किसी अनजान कालोनी में ले गया। वहां योगेश कुमार ने अपन साथियों गुरप्रीत सिंह निवासी बाजवा कालोनी थाना कोतवाली पटियाला, हिमांशु निवासी न्यू बिशन नगर, विशु को भी बुला लिया।
धोखे से आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। उसके बेहोश हो जाने के बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाद में उसे छोड़ दिया। उसने सारी बात घर आकर परिजनों बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है पीड़िता के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।