फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Part of the building collapsed in Mohali of Punjab

मोहाली में बड़ा हादसा: बेसमेंट में दीवार बना रहे पांच मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत

Sun, 09 Oct 2022 07:28 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, जीरकपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 07:28 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इमारत के भूतल (बेसमेंट) के निर्माण का कार्य चल रहा था। एक मजदूर सरिया का जाल बांध रहा था। तभी अचानक वह फंस गया तो बाकी मजदूर भी उसे बचाने पहुंचे। इसी वक्त दूसरी तरफ से मिट्टी ढह गई और सभी मजदूर दब गए।  

विज्ञापन
Part of the building collapsed in Mohali of Punjab
मोहाली में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एयरपोर्ट रोड पर बन रहे मोहाली सिटी सेंटर-2 में रविवार शाम सवा पांच बजे एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट में काम के दौरान अचानक मलबा गिरने से पांच लोग दब गए। इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान रविंदर सैणी (38), शंकर माझी (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सहजाद (40) और आजाद उर्फ धोनी और एक अन्य मजदूर हैं।

विज्ञापन


जीरकपुर-मोहाली एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर-2 नाम से एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बन रहा है। रविवार को यहां की एक इमारत के बेसमेंट की खोदाई के दौरान दो जेसीबी काम कर रहीं थीं। इस दौरान मिट्टी को रोकने के लिए दीवार बनाने का काम चल रहा था। इस बीच ऊपर से अचानक मलबा गिर पड़ा जिसमें पांच मजदूर दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। बाकी मजदूरों ने मलबा हटाकर दबे हुए साथियों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। आधे घंटे बाद करीब पौने छह बजे दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद करीब सवा छह बजे एक और मजदूर को बाहर सुरक्षित निकाला गया। करीब ढाई घंटे बाद बाकी दो मजदूरों को भी निकाला गया लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सरबजीत कौर और डीएसपी हरजिंदर सिंह बल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रात करीब 10 बजे एडीजीपी अर्पित शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाद में रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने की बात कही।
 

काम के दौरान लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इसमें जो भी ठेकेदार या मालिक जिम्मेदार होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। - हरजिंदर सिंह बल, डीएसपी।


मजदूरों ने रोड किया जाम, पुलिस ने खुलवाया
हादसे में मारे गए मजदूरों के साथी और परिजन प्रशासन से शव दिखाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इससे नाराज मजदूरों ने नारेबाजी शुरू कर दी और रात साढ़े 10 बजे छत चौक लाइट प्वाइंट से मोहाली एयरपोर्ट चौक को जाने वाले रास्ते पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मजदूरों को खदेड़कर रास्ता खुलवाया। साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिया।

मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण पहने कर रहे थे काम
यह कामर्शियल प्रोजेक्ट आठ मंजिला बनना है। अभी बेसमेंट बनाने का काम चल रहा है। यहां पर हर शोरूम की कीमत करीब करोड़ों रुपये है। काम के दौरान मजदूरों ने सेफ्टी के लिए कोई उपकरण नहीं पहने थे। इस कारण तीन मजदूर घायल हो गए और दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed