फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula threw stones at the police, the train stopped and put the jam

पुलिस पर पथराव, ट्रेन रोकी और लगाया जाम

Sun, 29 Jun 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 29 Jun 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
Panchkula threw stones at the police, the train stopped and put the jam

एमडीसी में मनसा देवी रोड के पास बनी अवैध कालोनी हटाने की कार्रवाई के दौरान रविवार को जबरदस्त बवाल हुआ। कालोनीवासियों ने पुलिस बलों के साथ गए हुडा कर्मचारियों की टीम पर पत्थर बरसाए, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


इससे कुछ देर के लिए मामला शांत रहा, फिर कालोनीवासियों ने ब्रिज के ऊपर जाकर कालका-निजामुद्दीन ट्रेन को करीब 25 मिनट रोककर प्रदर्शन किया। साथ ही आने वाली दूसरी ट्रेनों को भी रोकने की चेतावनी दी। पुलिस ने किसी तरह रेल ट्रैक को खाली करवाया और कब्जा हटाने के लिए दो दिनों का समय दिया। इस पर सभी प्रदर्शनकारी सहमत हो गए।
विज्ञापन

एमडीसी थाने के बाहर सड़क पर बैठे

Panchkula threw stones at the police, the train stopped and put the jam

इसी बीच अलग-अलग पार्टियों के नेता मौके पर पहुंचे और मामले को तूल दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी एडीसी थाने के बाहर बीच सड़क पर बैठ गए और राउंड अप किए गए नौ लोगों को रिहा करने की मांग करने लगे। आखिरकार, माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सभी आरोपियों को छोड़ना पड़ा।

माहौल बिगाड़ने को झुग्गी में लगाई आग
कार्रवाई शुरू होने के दौरान लोग अपने घरों से अपना सामान निकाल रहे थे। हुडा कर्मियों ने करीब दर्जन भर झुग्गियां गिरा भी दी थी। अचानक हंगामा हो गया और लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए और जेसीबी मशीन के शीशे भी टूट गए। इसी दौरान किसी ने झुग्गी में आग लगा दी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहले से तैनात थी। लिहाजा, समय रहते आग बुझा ली गई।

पहले ही कहा था, कालोनी खाली करो

Panchkula threw stones at the police, the train stopped and put the jam

मनसा देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर थाने के नजदीक हुडा की करीब छह एकड़ जमीन है। इस पर पिछले काफी समय से अवैध कालोनी बनी है। अब हुडा इस करोड़ों रुपये की जमीन पर प्लाट बनाना चाहता है।

इसलिए काफी समय से कालोनी को खाली करने के लिए कहा जा रहा था। चूंकि पंचकूला पुलिस लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों में व्यस्त थी, लिहाजा फोर्स की कमी थी। फिर रविवार का दिन तय किया गया और हुडा कर्मी पुलिस बलों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

विज्ञापन

लोगों को दो दिनों का वक्त

Panchkula threw stones at the police, the train stopped and put the jam

लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अब दो दिनों का वक्त दिया गया है, ताकि खुद ही जगह खाली कर दें।
- गुरमीत सिंह, इस्टेट आफिसर, हुडा

मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- ममता सौदा, एसीपी सिटी

ट्रेन रोकने के बारे में जानकारी मिली थी। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
- अमन सिंह, एसएचओ, जीआरपी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed