{"_id":"577d5e6b4f1c1bd7497fa72a","slug":"pages-created-on-facebook-and-manipulating-from-photos-of-religious-guru","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर करतूत, फेसबुक पर पेज बना धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर करतूत, फेसबुक पर पेज बना धर्म गुरु की फोटो से छेड़छाड़, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : file photo
फेसबुक पेज बनाकर एक धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दायर की गई है। लायर्स फॉर ह्यूमेनिटी के प्रेजिडेंट एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने रमीश कुमार नामक शख्स के खिलाफ शिकायत दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेक्टर-34 के एसएचओ को इंक्वायरी मार्क करते हुए 27 जुलाई के लिए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
एडवोकेट बस्सी की ओर से दायर आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि रमीश कु मार ने फेसबुक पर एक पेज बनाया हुआ है। इसमें उसने एक धर्म विशेष के गुरु के खिलाफ काफी असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है। फेसबुक पेज पर धर्म गुरु की तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार इस फेसबुक पेज पर धर्म गुरु समेत पूरे समुदाय के खिलाफ बहुत कुछ गलत कहा गया है। उन्होंने इसे धर्म विशेष का अपमान करने को लेकर जानबूझकर दुर्भावना से किया गया कृत्य बताया है।
विज्ञापन
एडवोकेट ने रमीश के खिलाफ जानबूझकर दुर्भावना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से एसएसपी चंडीगढ़ और एसएचओ सेक्टर-34 को रमीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की है।