फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oxyzen Tanker Inverted on Road after Hitting Car

कार को टक्कर मारकर ऑक्सीजन से भरा टैंकर पलटा

Tue, 06 Jan 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 06 Jan 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Oxyzen Tanker Inverted on Road after Hitting Car

मोहाली के सेक्टर-70 स्थित आईवी अस्पताल में आक्सीजन गैस लेकर जा रहा टैंकर रेलवे लाइट प्वाइंट पर कार को टक्कर मारने के बाद पलट गया। डिवाइडर से टकराने के बाद टैंकर चार बार पलटती खाया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि कार सवार फैमिली, टैंकर चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। मौके पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को हटाकर आवागमन शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, बद्दी से आक्सीजन गैस लेकर मोहाली जा रहे टैंकर ने रेलवे लाइट प्वाइंट पर कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टैंकर ने चार बार पलटी खाई। जबकि कार सवार फैमिली एलांते मॉल से पंचकूला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। कार सवार अंकुश, पत्नी शिवानी और 10 साल के बेटे को मामूली चोटें आईं। तीनों को मनीमाजरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, टैंकर चालक अरविंद राम और क्लीनर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई बलवीर सिंह ने बताया टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी टैंकर चालक अरविंद राम गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने टैंकर भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed