फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ordered to crackdown of Gangster by DGP

गैंगस्टरों की शामत, चलेगा ऑपरेशन क्लीन

Thu, 22 Jan 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार Updated Thu, 22 Jan 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
ordered to crackdown of Gangster by DGP

सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने सारे पुलिस मुखियाओं को अपने-अपने इलाकों में ऑपरेशन क्लीन चलाकर गैंगस्टर व बदमाशों को जेल में डालने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वीरवार को दिन निकलने से पहले ही पूरे प्रदेश में धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया। कई नामी बदमाशों को उनके घरों से तड़के ही उठा लिया गया। साथ ही उनका प्रोफाइल तैयार करने का क्रम भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


जालंधर में वीरवार को पुलिस टीम ने तीन दर्जन स्थानों पर छापामारी की। स्पोर्ट्स कॉलेज के पास एक इमारत में कुछ युवकों के जमा होने की सूचना थी जहां पुलिस ने छापामारी की। वहां से चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के तमाम जिलों के राजपत्रित अधिकारियों को ऑन रोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बदला लेने की भी बात

ordered to crackdown of Gangster by DGP

दरअसल पुलिस कस्टडी में कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा की हत्या के बाद से उसके फेसबुक पेज पर लगातार पेज पर पोस्ट डाली जा रही हैं। सभी पेजों पर हजारों युवाओं ने शब्दों से दूसरे गुट को चेतावनी भी दी हुई है।

इसमें गैंगस्टर दलजीत भाना भी शामिल है। भाना ने सुक्खा को श्रद्धांजलि दी है। भाना पर तीन युवकों को जालंधर में गोलियों से भूनने के केस दर्ज हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर बदला लेने की भी बात कर रहे हैं जिससे पुलिस की नींद उड़ गई है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह, डीआईजी, जालंधर रेंज व साइबर क्राइम विशेषज्ञ ने बताया कि मैं सुक्खा काहलवां की पोस्ट व पेज का अध्ययन किया है। एक-एक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश में गैंगवार और बदमाशों को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed