मां के अवैध संबंधों का विरोध किया तो मिली खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी ने जब मां के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसे मिली खौफनाक सजा। मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। यहां बेटी ने अपनी मां के संबंधों का विरोध किया तो महिला ने पीट-पीटकर बेटी को अधमरा कर दिया। 13 वर्षीय लड़की को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में भरती करवाया।
गंभीर हालत के चलते उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। आरोप है कि महिला के अपने चाचा के साथ संबंध थे, जिनका उसकी बेटी विरोध करती थी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पहले घरेलू मामला होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की लेकिन ग्रामीणों के दबाव के बाद महिला और उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
नौ साल की बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़
उधर अमृतसर में थाना मेहता पुलिस ने एक बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्ष की बच्ची घर के समीप एक दुकान से सामान लेने गई।
दुकानदार रणजौथ सिंह ने उसे अश्लील चित्र दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने शुरू कर दीं। बच्ची ने घर आकर उसे घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर दुकानदार की तलाश की जा रही है।
वहीं बठिंडा में नंदगढ पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ अश्लील शब्दों वाले पोस्टर लगाने के आरोप में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मक्खन राम, गगनदीप और बूटा राम के तौर पर हुई है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी के नाम के आगे अश्लील शब्द लिखकर उसके पोस्टर गांव की गली में लगा दिए।