फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

आखिर पकड़ा गया पुनीत संधू का असली हत्यारा

Tue, 21 Oct 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

चंडीगढ़ पुलिस ने पुनीत संधू हत्याकांड के मामले में अमित के पिता और आरोपी रामलाल को गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने रामलाल को देर शाम गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने पुनीत संधू की हत्या के आरोप में अमित की बहन अंजू और उसके ब्वायफ्रेंड सुप्रीत को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है। उसको सेक्टर-34 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-49 की पंजाब एंड सिंध बैंक सोसाइटी के मकान नंबर 720 में रहने वाली माडल पुनीत संधू की मर्डर मिस्ट्री के राज अब उजागर होने लगे हैं।

पुलिस का दावा है कि पुनीत संधू की हत्या की साजिश अमित के घरवालों ने रची। जिसको अंजाम दिया अमित के दोस्त सुप्रीत ने।

अमित के दोस्त सुप्रीत को दी गई सुपारी

One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अमित के दोस्त सुप्रीत को पुनीत की हत्या करने के लिए छह लाख की सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल और कारतूस के बारे में छानबीन कर रही है।

पुलिस को मौके से तीन खोखे और पिस्टल के दो कारतूस बरामद किए थे। सूत्र बताते हैं कि इस मर्डर का प्लान अमित की बहन अंजू ने सुप्रीत के साथ मिलकर रची। अंजू मंशादेवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 के हाउस नंबर 327 में रहती है।

उसने पुनीत की हत्या के लिए सुप्रीत को 6 लाख रुपये की सुपारी दी, जिसमें एक लाख एडवांस देकर बाकी पांच लाख हत्या के बाद देने को कहा गया। पुलिस ने अंजू और सुप्रीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

रिमांड के दौरान हो रही है जांच

One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में जांच यह कर रही है कि फाइनेंसर रामलाल और उसके बेटे अमित की इसमें क्या भूमिका है।

सेक्टर-48 निवासी सुप्रीत और अमित में गहरी दोस्ती थी। अमित के सेक्टर-49 स्थित मकान में वह अकसर आता-जाता था। वही ऐसी कड़ी थी जिसका फायदा आरोपी अंजू ने उठाया।

पुलिस के अनुसार अमित और सुप्रीत के करीबी होने का लाभ अंजू ने उठाया और उसको हत्या के लिए उकसाया और जब नहीं माना तो पैसों का लालच दिया।

विज्ञापन

सुप्रीत ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

अमित, सुप्रीत के साथ खाना खाते समय पुनीत से फोन पर बात करता रहा। उसने पुनीत से कहा कि वह उसके लिए बाहर से खाना लेकर आ रहा है। सुप्रीत उसके घर पहले ही पहुंच गया। इसके बाद वह पुनीत के कुत्ते को छत पर बांधा आया।

सुप्रीत ने पुनीत का गला दबाने का प्रयास किया, पुनीत उससे भिड़ गई। इस पर अमित ने उसने सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया।

पुनीत जमीन पर गिरी तो सुप्रीत ने 7.5 एमएम पिस्टल से पुनीत के तीन गोलियां मारी। एक गोली पुनीत के सिर, दूसरी कंधे और तीसरी उसके पेट पर लगी।

अमित के‌ पिता को पसंद नहीं था साथ रहना

One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

मॉडल पुनीत संधू की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित उर्फ अम्मु चौधरी के पिता रामलाल को दोनों का साथ रहना पसंद नहीं था। परिजनों के अनुसार रामलाल ने पहले भी पुनीत को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में अमित से भी पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को पुनीत के परिजन घटना की जानकारी पाकर पटियाला से चंडीगढ़ आए। पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करके उसकी तलाश कर दी है। बता दें कि सेक्टर-49 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक सोसायटी के फ्लैट नंबर-720 में किराए पर रहने वाली पूर्व माडल पुनीत संधू की हत्या कर दी गई थी।

मामले में शक की सुई पुनीत के साथ पिछले दो साल से रह रहे अमित के परिवार पर घूम रही है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट है कि पुनीत की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुनीत संधू को रात करीब 10.30 बजे गोली मारी गई थी।

माडलिंग करती थी पुनीत संधू

One More Exposure in Modal Punit Sandhu Murder Case

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुनीत संधू तीन साल पहले मॉडलिंग करती थी, वह तभी अमित के संपर्क आई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद पुनीत और अमित पिछले दो साल से इस फ्लैट में रहने लगे थे।

अमित की शादी पहले हो चुकी है। इसकी पहली पत्नी के दो बच्चे भी है, लेकिन पिछले दो साल से वह अपने परिवार के साथ नहीं रह रहा था। मालूम हो कि अमित का पिता रामलाल फाइनेंसर का काम करता है।

पूर्व होम सेक्रेटरी एनके जैन मामले में रामलाल सह-आरोपी रहा है। सूत्रों के अनुसार रामलाल शहर के एक बड़े नेता का करीबी भी बताया जा रहा है।

जांच में पता चला है कि अमित और पुनीत के बीच काफी अटैचमेंट थी। पुनीत के लिए वह अपने परिवार से भी लड़ जाता था। पुलिस को अब तक ऐसी कोई वजह नहीं मिली है, जिसमें अमित आरोपी साबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed