फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One crore larceny in Kinner's house

किन्नर की कोठी से एक करोड़ की चोरी

Sat, 02 Nov 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Nov 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
One crore larceny in Kinner's house
छज्जू माजरा कालोनी निवासी एक किन्नर की कोठी में कुछ लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लगभग 50 लाख रुपये नगदी एवं डेढ़ किलो के करीब सोने के गहने सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


चोर जाते समय किन्नर के घर में लगे सीसीटीवी सिस्टम की हार्ड डिस्क भी निकाल ले गए। पीड़ित किन्नर ज्योति महंत ने अपने विपक्षी गुट के किन्नरों पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस आधार पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी किन्नर पूजा महंत सहित अन्यों के विरुद्ध चोरी एवं धमकियां देने का मामला दर्ज किया है।  

शिकायतकर्ता ज्योति मंहत के अनुसार वह बुधवार को गांव मुल्लांपुर गई हुई थी। जहां वह मकान बनाने की तैयारी में है। इस कारण उसने भारी मात्रा में गहने एवं नगदी अपनी कोठी में रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चेले एवं अन्य सदस्य दिवाली के पर बधाइयां लेने गए थे। कोठी पर ताला लगा था। शाम करीब 5 बजे जब उसके चेले घर वापस आए, तो देखा कि कोठी के सभी दरवाजों के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा हुआ है।

चेलों ने उसे फोन पर सूचित किया। उसने पुलिस कंट्रोल रूप में सूचित किया। जब तक वह कोठी में पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया।

चोरों ने कोठी में लगे सीसीटीवी जगह जगह से तोड़ दिए थे। कोठी में रखी आलमारियों में से करीब 50 लाख रुपये नगदी एवं डेढ़ किलों सोने के आभूषण गायब थे।  

ज्योति महंत ने शिकायत में कहा है कि उसके पास बंदूक और रिवाल्वर का लाइसेंस है। चोर आलमारी में रखे 12 बोर के 25 एवं 32 बोर के 19 कारतूस भी ले गए।

आरोपी अपने साथ किन्नरों के वह दस्तावेज भी ले गए, जिसके आधार पर उनके समुदाय में क्षेत्र के आवंटन की अनुमति और पहचान लिखी होती है। ज्योति ने अपने विपक्षी गुट के किन्नर पूजा पर इस चोरी का संदेह जाहिर किया गया है।

ज्योति के अनुसार पूजा गुट पिछले काफी समय से उसके क्षेत्र में दखलअंदाजी कर रहा है। इसका विवाद कई बार थानों तक भी पहुंचा है। पूर्व में उन पर हमले भी कराए गए हैं, जिसके मामले पुलिस में दर्ज हैं।

पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभी हाल ही में सोमवार को पूजा गुट ने क्षेत्र को लेकर इनसे विवाद किया था। विरोध में उनके गुट ने हाईवे पर आधा घंटा जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया था।

उस समय पूजा ने उसे जान से मारने एवं बर्बाद करने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद बुधवार को सारी रात पुलिसकर्मी ज्योति की सुरक्षा के लिए उसकी कोठी पर तैनात रहे। पुलिस ने पूजा सहित अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है


जांच अधिकारी हरपाल सिंह के अनुसार कोठी में चोरी तो हुई है, लेकिन यह चोरी पूजा ने कराई है इसकी जांच की जा रही है, क्योंकि जिस समय चोरी हुई पूजा गुट के सदस्य बाजार में बधाइयां इकत्रित कर रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed