फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On death of young woman in hospital, commotion in GMCH

युवती की मौत पर जीएमएसएच में परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
On death of young woman in hospital, commotion in GMCH
जीएमएसएच 16 में हंगामा - फोटो : amar ujala

युवती की मौत के बाद उसके परिजनों ने जीएमएसएच 16 में मंगलवार रात को हंगामा किया। इसके चलते अस्पताल में पुलिस बुला ली गई। बाद में डीएमएस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

विज्ञापन


रामदरबार के मोनू पाल ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उसकी बहन कांता की मौत हो गई। उसका कहना है कि मंगलवार सुबह कांता को बुखार था। उसे सेक्टर 16 अस्पताल लेकर आए। कांता को इमरजेंसी में रखा गया। शाम के वक्त उसे वार्ड में भेज दिया गया। रात में उसकी तबियत खराब होने लगी। इमरजेंसी के डाक्टरों को सूचना दी गई , लेकिन वे नहीं आए और कहा कि मरीज को नीचे लाएं। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जब कांता ने दम तोड़ दिया तब डाक्टर ऊपर आए और लीपापोती करने लगे। मोनू ने इस मामले में सेक्टर 17 पुलिस थाने में भी शिकायत दी है।
विज्ञापन


देर रात आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालात को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बुला ली गई। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएमएस डॉ. दीवान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। डॉ दीवान ने युवती के परिजनों को आश्वासन दिया कि बुधवार को वह मामले को देखेंगे और अगर कोई  डॉक्टर ड्यूटी में कोताही का दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed