फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offensive deposition notice to Raj Thackeray

आपत्तिजनक बयान पर राज ठाकरे को नोटिस

Sat, 26 Apr 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
Offensive deposition notice to Raj Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के निजी टीवी चैनलों पर प्रसारित इंटरव्यू में उत्तर भारतीयों पर दिए गए आपत्तिजनक बयानों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष थाथाई की कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस में अदालत ने राज ठाकरे को अदालत में पेश होकर जवाब दायर करने के लिए कहा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 26 मई को तय की है।

उत्तर भारतीयों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां

Offensive deposition notice to Raj Thackeray

याचिका के अनुसार बीते 19 व 20 अप्रैल को कई चैनलों पर राज ठाकरे ने इंटरव्यू के दौरान उत्तर भारतीयों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

याचिका में कहा गया है कि ठाकरे ने उत्तर भारतीयों मुख्यत: उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों के मुंबई में आकर बसने पर विरोध जाहिर किया था। इसके साथ ही उत्तर भारतीय छात्रों द्वारा मुंबई में रेलवे की परीक्षा के लिए वहां पहुंचने पर उन्हें मनसे कार्यकर्त्ताओं द्वारा पीटने की घटना का ठाकरे ने औचित्य सिद्ध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना शर्त माफी मांगने की मांग

Offensive deposition notice to Raj Thackeray

याचिका में कहा गया है कि भारतीय संविधान के मुताबिक देश के हर नागरिक को देशभर में कहीं भी जाने और बसने की स्वतंत्रता का अधिकार है। ऐसे में मुंबई व महाराष्ट्र अपवाद नहीं हैं।

राज ठाकरे के बयानों के खिलाफ याचिकाकर्त्ता ने स्टेट व नेशनल मशीनरी द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर हैरानी जताई है। याचिका में अदालत से राज ठाकरे द्वारा बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed