फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing Home Owner Arrested doing Abortion

नर्सिंग होम संचालिका की शर्मनाक करतूत चौंका देगी

Sun, 04 Jan 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया Updated Sun, 04 Jan 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Nursing Home Owner Arrested doing Abortion

कन्या भ्रूण हत्या के लिए गर्भपात कराने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने बस स्टैंड के पास पालिका बाजार सिद्धू नर्सिंग एवं जनरल अस्पताल में छापा मारकर अस्पताल संचालिका को रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन


सिविल सर्जन और टीम ने मौके से गर्भपात में काम आने वाले औजार, खून से सने कपड़ों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल को सील कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गर्भपात करवाने वाली महिला को रतिया के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहा गर्भपात का धंधा

Nursing Home Owner Arrested doing Abortion

मामले में एसएमओ का कहना है कि छापामारी के दौरान महिला का गर्भपात किया जा रहा था, जबकि नर्सिंग होम संचालिका का कहना है कि महिला पेट दर्द को लेकर उनके पास आई थी। गर्भपात नहीं किया जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि नए बस अड्डे के पीछे स्थित सिद्धू नर्सिंग एवं जनरल अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात किया जा रहा है।

एसएमओ विजय जैन के नेतृत्व में चिकित्सक सुनीता सोखी, डॉ. दीपक शर्मा और पुलिस की टीम का गठन कर अस्पताल में छापा मारा गया। छापे के दौरान टीम ने अस्पताल की संचालिका मनजीत कौर को एक विवाहित और गर्भवती महिला को पकड़ा।

महिला अपनी मां के साथ गर्भपात कराने आई थी। टीम ने संचालिका को गर्भपात करते रंगे हाथों पकड़ा और मौके पर खून से सने औजार और कपड़े भी बरामद किए।

वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी संचालिका

Nursing Home Owner Arrested doing Abortion

घटना की सूचना सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज को दी गई। सिविल सर्जन सूरजभान, डॉ. सुजाता अपनी टीम के साथ तुरंत सिद्धू नर्सिंग एवं जनरल अस्पताल पर पहुंचे।

टीम और पुलिस ने गर्भपात करवाने वाली महिला और अस्पताल की संचालिका मनजीत कौर के बयान लिए। सिविल सर्जन ने जब संचालिका से अस्पताल में गर्भपात करने की मंजूरी संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी।

इस पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को संचालिका मनजीत कौर के खिलाफ एमटीपी एक्ट की धारा 3, 4, 5 के तहत कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया।

विज्ञापन

ये कहना है संचालिका और एसएमओ का

Nursing Home Owner Arrested doing Abortion

सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज को सूचना मिली थी कि सिद्धू अस्पताल में कन्या भ्रूण हत्या के लिए गर्भपात हो रहा है। चिकित्सकों की टीम गठित कर सिद्धू अस्पताल में छापा मारा। छापे के दौरान 27 वर्षीय महिला जो तीन माह से गर्भवती थी, का गर्भपात किया जा रहा था। मौके पर गर्भपात के लिए प्रयुक्त होने वाले खून से सने औजार और कपड़ों को कब्जे में लेकर अस्पताल सील कर दिया गया है। पुलिस को उक्त संचालिका मनजीत कौर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत दे दी गई है।
- विजय जैन, एसएमओ

महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आई थी। वह गर्भवती थी और उसका रक्त बह रहा था। उन्होंने गर्भपात नहीं किया है। -मनजीत कौर, संचालिका, सिद्धू नर्सिंग होम, रतिया

यह गर्भपात केंद्र अवैध रूप से चल रहा था। इसका पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। सिद्धू नर्सिंग होम के पास एमटीपी एक्ट के तहत लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस गर्भपात करवाने वाली आई महिला को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। अल्ट्रा साउंड सेंटरों पर सख्ती की जाएगी और इस बात का पता लगाया जाएगा कि इस महिला की किस केंद्र से जांच करवाई गई है। 
-एसबी कंबोज, सीएमओ, फतेहाबाद

नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात करने के मामले में सीएमओ एसबी कं बोज ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस संचालिका मनजीत कौर के विरुद्ध एमटीपी एक्ट 2002 की 2-डी, 3, 4, 5 के अलावा 420 और 312 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ओमप्रकाश, चौकी प्रभारी, रतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed