{"_id":"c6cae4f2012c819ac239b6c18fa2a5b8","slug":"nurse-of-alchemist-group-hospital-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका नर्स ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका नर्स ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर अलकेमिस्ट अस्पताल की नर्स ने सुसाइड कर लिया। मृतक नर्स की पहचान वीरपाल कौर निवासी मोगा पंजाब के रूप में हुई है। जबकि प्रेमी गुरजीत सिंह गुरदासपुर (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस को मृतका के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
सुसाइड करने के लिए नर्स वीरपाल कौर ने प्रेमी गुरजीत सिंह को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर वीरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरपाल कौर सेक्टर-24 स्थित अलकेमिस्ट ग्रुप के एक हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरपाल कौर अलकेमिस्ट में नौकरी करने वाली एक अन्य सहेली के साथ हॉस्टल में रहती थी। रविवार को जब उसकी सहेली ड्यूटी करके कमरे में पहुंची तो भीतर से दरवाजा बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सभी के पांव तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
नर्स ने पंजाबी में लिखा है सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। कमरे में छानबीन के दौरान चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जो पंजाबी में लिखा है। ये सुसाइड नोट के आधार पर गुरजीत सिंह को गिरफ्तारी कर लिया गया है। गुरजीत सिंह भी उसी सोसाइटी में रहता था, जहां वीरपाल कौर रहती थी।
मामला शादी तक था या उससे आगे
सुसाइड का कारण शादी से इंकार था या सुसाइड करने का कोई और भी कारण रहा। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। गुरजीत सिंह से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।