{"_id":"317be48dcb2c61a25ef8dca25de67812","slug":"nri-wife-mastermind-fraud-four-million-her-inlaws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI बहू निकली शातिर, ठग लिए 40 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NRI बहू निकली शातिर, ठग लिए 40 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
कनाडा निवासी एक युवती ने विवाह करवा कर पति को विदेश ले जाने के नाम पर ससुरालियों से 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामला, पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव इलाके का है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एनआरआई लड़की, उसके पिता तथा बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गांव बड़ैच वासी परमजीत सिंह ने एसएसपी जगरांव को दी शिकायत में बताया कि संगरूर के गांव कंगणवाल वासी बहादुर सिंह की कनाडा निवासी पुत्री जसवीर कौर से उसके पुत्र अमनदीप सिंह का विवाह हुआ था। विवाह के मौके पर कनाडा की लड़की उसके पिता तथा बिचौलिए सिकंदरपाल सिंह ने शर्त रखी थी कि अमनदीप सिंह को विदेश लेकर जाने से पहले 40 लाख रुपए दें। उन्होेंने इस शर्त अनुसार लड़की परिवार को 40 लाख रुपए दे दिए। विवाह के कुछ दिन बाद जसवीर कौर कनाडा चली गई। परंतु अपने पति अमनदीप सिंह को वहां बुलाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी ने अपराध शाखा जगरांव की पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर ब्रिज मोहन ने बताया कि जांच के दौरान एनआरआई लड़की तथा परिवार की ओर से 40 लाख रुपये की ठगी करने का मामला आया है। जिसमें लड़की, उसके पिता व बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन