{"_id":"262a6f4a90daa2339cb1ceafcf5ea49d","slug":"nirmal-yadav-judge-note-case-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजनोट कांड: एसआई का क्रॉस एग्जामिनेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जजनोट कांड: एसआई का क्रॉस एग्जामिनेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मल यादव से जुड़े जज नोट कांड में तत्कालीन थाना प्रभारी और एसआई का शनिवार को क्रास एग्जामिनेशन हुआ।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष जज विमल कुमार की अदालत में चल रही है।
एसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव बंसल के मुंशी प्रकाश राम को थाने लाकर जस्टिस निर्मलजीत कौर के घर लेकर गए 15 लाख रुपये जब्त किए गए। बचाव पक्ष ने सेक्टर-11 के तत्कालीन प्रभारी रमेश चंद से सवाल पूछा प्रारंभिक जांच में दर्ज बयान की डीडीआर में एंट्री और थाना प्रभारी के दस्तखत क्यों नहीं हैं।
विज्ञापन
क्या इस बात को पूरी तरह जांच लिया गया था कि यह रकम सेक्टर-11 में निर्मलजीत कौर की कोठी में नहीं पहुंचाई जानी थी। इस पर इंस्पेक्टर ने पुलिस जांच से जुड़े तथ्य अदालत में रखे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई छह सितम्बर को तय की है।
विज्ञापन
दायर मामला 13 अगस्त 2008 का है। पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट के वकील संजीव बंसल ने अपने मुंशी प्रकाश राम को 15 लाख रुपये देकर जस्टिस निर्मल यादव केघर पहुंचाने केलिए कहा था। मुंशी प्रकाश राम गलती से रुपये लेकर जस्टिस निर्मलजीत कौर केघर पहुंच गया था। जस्टिस निर्मलजीत कौर केनौकर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकाश राम,संजीव बंसल और राजीव गुप्त को गिरफ्तार किया था।