फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA announces 10 lakh reward on Harvinder Singh Rinda

Chandigarh: आतंकी रिंदा पर NIA ने घोषित किया 10 लाख का इनाम, पाकिस्तान में है बैठा, इन मामलों में है तलाश

Fri, 12 Aug 2022 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 09:31 PM IST
सार

आतंकी रिंदा पर इनाम की घोषणा चंडीगढ़ के सेक्टर-51 मॉडल जेल में स्थित एनआईए ने की है। एजेंसी के अनुसार रिंदा पाकिस्तान में छिपकर बैठा है। एजेंसी इस बात से हैरत में है कि रिंदा पाकिस्तान पहुंच कैसे गया।   

विज्ञापन
NIA announces 10 lakh reward on Harvinder Singh Rinda
हरविंद्र सिंह रिंदा - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पंजाब में बम धमाकों की जांच कर रही एजेंसी ने कहा है कि रिंदा का सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 7743002947, 8585931100 जारी किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी रिंदा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने रिंदा को वांटेड घोषित कर इनाम रखा है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रिंदा ने दिनदहाड़े होशियारपुर जिले की एक पंचायत के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 2016 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में सोई के तत्कालीन अध्यक्ष पर भी गोली चलाई थी। साल 2018 में हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी मोहाली के पास हमला करवाया था। यह हमला दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा ने अप्रैल 2018 में किया था। दिलप्रीत सिंह इस मामले के बाद चंडीगढ़ से पकड़ा गया था।
विज्ञापन


रिंदा पर इनाम की घोषणा सेक्टर-51 मॉडल जेल में स्थित एनआईए ने की है। एजेंसी के अनुसार रिंदा पाकिस्तान में छिपकर बैठा है। एजेंसी इस बात से हैरत में है कि रिंदा पाकिस्तान पहुंच कैसे गया?   

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में सरेआम गोलियां चलाईं थीं
9 अप्रैल 2017 को सेक्टर-38 गुरुद्वारे के बाहर होशियारपुर जिले की एक पंचायत के सरपंच सतनाम सिंह की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। रिंदा ने ही गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा के साथ मिलकर सरपंच की हत्या की थी। रिंदा की ओर से छात्रसंघ चुनाव के दौरान पीयू में गोलियां चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

इंस्पेक्टर पटियाल की हत्या की रची थी साजिश 
रिंदा के खिलाफ पंजाब और महाराष्ट्र में कई हत्या के केस दर्ज हैं। रिंदा ने यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल की हत्या की साजिश भी रची थी। उस समय नरेंद्र पटियाल सेक्टर-11 थाने के प्रभारी थे। तब रिंदा छात्र संघ चुनाव के दौरान पीयू में सोपू के समर्थन में आता था लेकिन नरेंद्र पटियाल के डर से वह पीयू में नहीं आ पाता था। 

नवांशहर में सीआईए पर करवाया था बम धमाका
पंजाब में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया तो पकड़े गए आरोपियों में से एक ने कबूल किया था कि उसने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर अपने अन्य साथियों की मदद से नवांशहर सीआईए कार्यालय पर हथगोला फेंका था। वहीं मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस कार्यालय पर ग्रेनेड से आतंकी हमले में भी रिंदा का नाम सामने आया। 

18 साल की उम्र में कर दी थी रिश्तेदार की हत्या 
दरअसल, हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है लेकिन 11 साल की उम्र में वह परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब चला गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद में तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। इसके बाद हरविंदर सिंह ने नांदेड़ में जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी। यहां उस पर 2016 में दो मामले दर्ज थे और दोनों में उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। 

पंजाब पुलिस को चकमा देकर हो गया था फरार 
2017 में पंजाब पुलिस के हाथ इनपुट लगा था कि रिंदा बेंगलुरु में है। वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा है। पंजाब पुलिस ने बेंगलुरु के होटल में छापा मारा लेकिन रिंदा होटल के कमरे की खिड़की से निकलकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने रिंदा की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। 

महाराष्ट्र में रिंदा समेत पांच हैं वांटेड 
महाराष्ट्र की नांदेड पुलिस ने रिंदा समेत पांच लोगों को वांटेड घोषित कर रखा है। इनमें रिंदा के साथी राजबीर सिंह रागरा, हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश, चरण सिंह संधू और सरबजीत सिंह उर्फ कित्ता संधू शामिल हैं। 

मुठभेड़ में मारे गए जयपाल भुल्लर के साथ भी था रिंदा
रिंदा का संपर्क पंजाब के नामी गैंगस्टरों से भी रहा है। इनमें से एक जयपाल भुल्लर था, जिसे पश्चिम बंगाल में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, उसका रिंदा से गहरा नाता था। भुल्लर के मोबाइल में रिंदा संधू नाम से नंबर फीड था, जिसे चेक किया तो पता चला कि यह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रिंदा का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed