{"_id":"c96d688ccae2a95a156233ceb17967f3","slug":"next-hearing-of-drug-traffickers-on-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्कर भोला की अगली सुनवाई 17 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग तस्कर भोला की अगली सुनवाई 17 को
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
बनूड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रग्स रैकेट के मुख्य आरोपी जगदीश भोला की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई थी।
विज्ञापन
लेकिन इस दौरान भोला अदालत में पेश नहीं हुआ। जबकि उसके तीन अन्य साथी सरबजीत सिंह साबा, सतिंदर धामा व बलजिंदर सिंह पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी तय की गई है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने भोला की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है। नवंबर-2013 में बनूड़ पुलिस ने दिल्ली से भोला को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उससे 18 करोड़ की ड्रग्स व अन्य सामान पकड़ा गया था।
विज्ञापन