फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new discloger about sant rampal, satlok ashram

सतलोक में ऐसे रामपाल के वश में आती थीं महिलाएं

Wed, 17 Dec 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 17 Dec 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
new discloger about sant rampal, satlok ashram

सतलोक आश्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने का काम रामपाल की खास सेविकाएं करती थीं। इनमें से बबीता, सावित्री और पूनम सहित तीन को गिरफ्तार किया चुका है, लेकिन तीन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं की पहचान हो चुकी है। इनमें से एक महिला तो ट्रस्टी है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामपाल के इर्द-गिर्द रहने वाली पांच-छह महिलाएं ही थीं।
विज्ञापन


ये रामपाल की खास सेविकाएं थीं। इन सेविकाओं का काम महिला अनुयायियों को मोटीवेट करना, आश्रम में अन्य महिलाओं को जोड़ना था। आश्रम में आने वाली हर महिला को ये सार नाम लेने के लिए इस तरह से राजी करती थीं कि उनका ब्रेन वाश कर सतलोक तक पहुंचाने का वादा किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचरज भरी बातें बताकर जोड़ती थीं आश्रम से

new discloger about sant rampal, satlok ashram

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं आश्रम में आने वाली महिलाओं को मानसिक रूप से ऐसे तैयार करतीं थी कि उन्हें रामपाल से जुड़ी सभी बातें सच लगती थी।

महिलाओं को रामपाल की खास राजदार यह कहती थी कि उसकी तो एक बार मौत हो गई थी, गुरु जी यमदूत से उसकी आत्मा तक को वापस ले आए। आज वह जीवित है तो सिर्फ गुरु जी के कारण। इस तरह की बातों को आगे से आगे चेन सिस्टम की तरह फैलाया जाता था। अचरज और हैरानी भरी बातें लोगों को जोड़ने में मदद करती थी।

रामपाल की पत्नी को नहीं किया जांच में शामिल
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बताया है कि जिन महिला सेविकाओं की पुलिस को तलाश है, उनमें शशि प्रभा, टीना, गीता उर्फ सविता हैं। एसपी ने बताया है कि इन महिलाओं की तलाश की जा रही है।

एसपी गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनकी जांच में रामपाल की पत्नी का कहीं कोई रोल नजर नहीं आया है। अगर उन्हें ऐसा लगता है कि रामपाल की पत्नी कहीं मामले में शामिल रही है तो उनसे भी पूछताछ जरूर की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed