{"_id":"65439863a7cd514bf70953e5","slug":"nephew-murdered-uncle-in-firozpur-of-punjab-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: भतीजे को शराब न देना चाचा को पड़ा भारी, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: भतीजे को शराब न देना चाचा को पड़ा भारी, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
Thu, 02 Nov 2023 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:28 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी ने गला घोंटकर चाचा को मौत के घाट उतारा है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर किया है। मृतक जोगिंदर सिंह 55 साल का था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव फत्तूवाला में भतीजे को शराब पीने को नहीं देना एक चाचा को बहुत भारी पड़ गया। भतीजे ने चाचा का गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कश्मीर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी फत्तूवाला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके घर के सामने ही उसके देवर मलकीत सिंह का घर है। मलकीत का बेटा सुखचैन सिंह शराब पीने का आदी है। उसका पति जोगिंदर सिंह (55) मजदूरी करके घर आया तो सुखचैन शराब लेने उनके घर आया। जोगिंदर के घर पहले ही राम सिंह और वीर सिंह निवासी ढाणी माघ सिंह भैणी शराब पीने के लिए बैठे थे। रात करीब 7:30 बजे सुखचैन सिंह ने जोगिंदर से शराब मांगी तो उसने कहा कि वह शराब पीकर घर में झगड़ा करता है, वह उसे शराब नहीं देगा। इससे खफा सुखचैन ने अपने चाचा के साथ झगड़ा शुरु कर दिया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद राम सिंह और वीर सिंह के अलावा कृष्णा रानी और सोरू रानी ने छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसके पति की हालत काफी नाजुक हो गई। इसके बाद सुखचैन सिंह वहां से फरार हो गया। जोगिंदर को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, इंस्पेक्टर बिशन राम ने बताया कि आरोपी सुखचैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन